फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh vs pakistan in Second test, first day

दोहरे झटकों के बाद पकिस्तान की ओर से लगे 2 शतक

Wed, 06 May 2015 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 May 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh vs pakistan in Second test, first day

बांग्लादेश पर 5 मैचों में एक भी जीत नहीं हासिल करने वाली पाकिस्तान टीम ने दौरे के अंतिम मैच में सधी शुरुआत की है।

विज्ञापन


मीरपुर के शेरे बंगाल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी लेकिन अजहर अली और अनुभवी बल्लेबाजी युनूस खान के शानदार शतकों की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 3 विकेट पर 323 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

पहले दिन के खेल के बाद अजहर अली 127 और कप्तान मिस्बाह-उल-हक 9 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले युनूस खान 148 रन बनाकर आउट हो गए।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और चौथे ओवर में ही पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले मोहम्मद हफीज (8) को कैच आउट कराकर पाक को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद बांग्ला टीम ने समी असलम को 19 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। मोहम्मद शाहिद ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन


दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाते हुए पाक को ड्रॉ पर रोक दिया था। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ जब पाक बांग्ला टीम को हरा नहीं पाया। इससे पहले पाक को बांग्लादेश ने लगातार 3 वनडे मैच के बाद एक ट्वंटी-20 में हराया। इस तरह से पहली बार लगातार 5 मैचों में पाक बांग्लादेश से एक भी मैच नहीं जीत सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 गेंदबाज भी जल्द नहीं तोड़ सके यह जोड़ी

Bangladesh vs pakistan in Second test, first day

दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन के पहले सत्र में लगे दोहरे झटके के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 58 रन था और लग रहा था कि मेहमान टीम एक बार फिर बांग्लादेश के आगे समर्पण करने वाली है लेकिन इसके बाद अजहर और मिस्बाह ने तीसरे विकेट के लिए दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम को बचा लिया।

बांग्लादेश दौरे पर पाक वनडे टीम के नए कप्तान बनाए गए अजहर अली ने युनूस के साथ जोरदार बल्लेबाजी की। दोनों ने बांग्ला आक्रमण का डटकर सामना किया और लगभग दिनभर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। हालांकि अजहर की पारी पूरी तरह से बेदाग नहीं रही क्योंकि उन्हें 3 जीवनदान मिले।

3 मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में शतक लगाने वाले अजहर ने आज फिर शानदार पारी खेली और गेंदबाजों को खूब छकाया। जबकि उनका बखूबी साथ दे रहे यूनुस ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को संकट से उबारा। उन्होंने 142 गेंदों में अपना 29वां शतक पूरा किया, जबकि अजहर ने 212 गेंदों में शतकीय पारी खेली।

बांग्लादेश के कप्तान मुश‌फिकर रहीम ने इस साझेदारी को तोड़ने की काफी कोशिश की और 9 गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई लेकिन उन्होंने जल्द कोई सफलता नहीं मिली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 250 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

हालांकि युनूस अपना विकेट खेल खत्म होने तक बचा नहीं सके और आउट हो गए। मोहम्मद शाहिद ने उन्हें खेल खत्म होने से 5 ओवर पहले ही कैच आउट करा दिया। वह 195 गेंदों में 148 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद कप्तान मिस्बाह-उल-हक क्रीज पर आए और अजहर के साथ दिन का खेल एक और नुकसान के बिना निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed