{"_id":"5db326838ebc3e0173478d37","slug":"bangladesh-squad-for-the-first-time-in-the-practice-session-at-sbncs-after-finishing-the-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म कर मैदान पर लौटे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स, भारत दौरे के लिए कोच के साथ तैयारियां की शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हड़ताल खत्म कर मैदान पर लौटे बांग्लादेशी क्रिकेटर्स, भारत दौरे के लिए कोच के साथ तैयारियां की शुरू
Sat, 26 Oct 2019 08:03 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने हड़ताल खत्म करके भारत दौरे के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बीते दिनों बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ियों ने बेहतर भुगतान के लिए हड़ताल की थी।
विज्ञापन
हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी अधिकतर मांगे स्वीकार कर ली थी, जिसके चलते खिलाड़ियों ने बुधवार को ही अपनी हड़ताल वापस ले ली थी। टेस्ट और टी-20 कप्तान शाकिब अल हसन की अगुवाई में खिलाड़ियों की इस हड़ताल से भारतीय दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे थे जहां उनकी टीम को तीन टी-20 ओर दो टेस्ट मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
शाकिब ने बीमार होने के कारण पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने मुख्य कोच रसेल डोमिंगो की देखरेख में जमकर पसीना बहाया। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी भी शुक्रवार को स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में बांग्लादेश की टीम से जुड़ गये। वह भारत के सुनील जोशी की जगह लेंगे।
विज्ञापन
Tigers new spin coach Daniel Vettori has joined the Bangladesh squad for the first time today (October 25) in the practice session at SBNCS. pic.twitter.com/EDR15x9pFu
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) October 25, 2019