फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh skipper Shakib Al Hasan is really happy to win against West Indies

विंडीज से हिसाब बराकर कर खुश हैं शकिब, बोले- घरेलू सीरीज में दिखाना चाहते थे काबिलियत

Tue, 04 Dec 2018 01:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh skipper Shakib Al Hasan is really happy to win against West Indies

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान शकिब-अल-हसन ने कहा कि उनकी टीम इस साल वेस्टइंडीज में मिली हार का बदला लेकर खुश है। बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में तीन दिन के अंदर हरा कर पहली बार पारी से जीत दर्ज करने के साथ शृंखला 2-0 से क्लीन स्वीप की।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज टीम ने पहली पारी में 111 रन बनाए जोकि बांग्लादेश के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर है। उसके बाद मेहमान टीम को फॉलोऑन करना पड़ा। इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पारी और 219 और 166 रन से हराया था। इस दौरान बांग्लादेश ने टेस्ट में अपना सबसे कम स्कोर भी बनाया था। 
विज्ञापन


एंटिगा में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम महज 43 रन पर सिमट गई थी। शकिब ने कहा, ‘वेस्टइंडीज में मिली करारी शिकस्त के बाद उन्हें टीम से ऐसी ही प्रतिक्रिया की उम्मीद थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम में जो भी खिलाड़ी थे उन्होंने वैसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी। इसलिए वे इस सीरीज (घरेलू) में कुछ करना चाहते थे ताकि प्रशंसकों को हमारी काबिलियत पर शक ना हो। उन्होंने अपने घरेलू हालात का फायदा उठाया हमने अपने घरेलू मैदान का।’ 

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण सीरीज थी। मुझे हर खिलाड़ी से अतिरिक्त प्रयास की उम्मीद थी। उस तरह से सीरीज (वेस्टइंडीज में) गंवाने के बाद हमें काफी कुछ साबित करना था।’


बांग्लादेश के स्पिनरों शकिब, मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम और नईम हसन ने सभी 40 विकेट लिए जोकि बांग्लादेश में किसी टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड है। दूसरे टेस्ट की जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि बांग्लादेश ने दोनों मैचों में विपक्षी टीम को फालोऑन कराया और पारी से जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed