{"_id":"9177fdfe-534f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-shelves-pakistan-tour-over-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक दौरे पर नहीं जाएगा बांग्लादेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक दौरे पर नहीं जाएगा बांग्लादेश
ढाका/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 07:09 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि वह सुरक्षा कारणों से अपनी राष्ट्रीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेगा। बीसीबी का कहना है कि बांग्लादेशी टीम पाक दौरे पर इसलिए नहीं जाएगी क्योंकि वहां खिलाड़ियों की सुरक्षा का डर है।
विज्ञापन
बीसीबी चीफ नजमुल हसन ने कहा, ‘बांग्लादेश अब पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। हमने यह फैसला पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने के बाद लिया है क्योंकि हमारे लोगों ने वहां अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।’ हसन ने कहा कि हमने अपने इस फैसले के बारे में पाकिस्तान बोर्ड को पत्र भेजकर बता दिया है।
विज्ञापन