{"_id":"61ef700c38f16d07f5369e8d","slug":"bangladesh-rejaur-rahman-raja-hit-andre-fletcher-with-deadly-bouncer-in-bpl-debut-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPL 2022 Video: डेब्यू मैच में बांग्लादेश के गेंदबाज ने फेंकी खतरनाक बाउंसर, वेस्टइंडीज के फ्लेचर अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BPL 2022 Video: डेब्यू मैच में बांग्लादेश के गेंदबाज ने फेंकी खतरनाक बाउंसर, वेस्टइंडीज के फ्लेचर अस्पताल पहुंचे
Tue, 25 Jan 2022 09:05 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:05 AM IST
सार
फ्लेचर की गर्दन पर गेंद लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। उनकी जगह सिकंदर रजा बल्लेबाजी करने के लिए आए। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में यह गेंदबाज रेजौर रहमान रजा का पहला मैच था।
विज्ञापन
रजा की गेंद सिर पर लगने के बाद फ्लेचर मैदान में ही गिर गए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज रेजौर रहमान रजा ने अपने पहले बीपीएल मैच में ही तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही खतरनाक बाउंसर फेंकी और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर को चकमा दे दिया। यह गेंद फ्लेचर के हेलमेट के नीचे गर्दन पर लगी और वो मैदान में ही गिर गए। इसके बाद फ्लेचर को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अब फ्लेचर की हालत ठीक है। उनकी जगह सिकंदर रजा बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। इस मैच में रहमान रजा ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।
रहमान रजा अपने पहले ही मैच में सिर्फ एक गेंद की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उनकी खतरनाक बाउंस जिसने फ्लेचर जैसे बल्लेबाज को चकमा दिया और उनके सिर पर लगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सीन एबॉट भी अपनी बाउंसर के चलते चर्चा में आए थे। उनकी बाउंसर लगने से क्रिकेटर फ्लिप ह्यूज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कब चोटिल हुए फ्लेचर
खुलना टाइगर्स की पारी के सातवें ओवर में फ्लेचर 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब रहमान रजा की एक गेंद को अतिरिक्त उछाल मिला। यह गेंद सीधे फ्लेचर की गर्दन में जाकर लगी और वो मैदान में ही गिर गए। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर में मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। लंबे समय तक उन्हें मैदान में ही फिजियो की देखरेख में रखा गया और वो ठीक थे। इसके बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वो अब किसी भी खतरे से बाहर हैं।
25 रन से जीता चटग्राम चैलेंजर्स
चटग्राम चैलेंजर्स की टीम ने यह मैच 25 रन से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चटग्राम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए। हॉवेल ने सबसे ज्यादा 34, कप्तान मेंहदी हसन ने 30 और सब्बीर रहमान ने 32 रन बनाए। खुलना टाइगर्स के लिए कमरूल इस्लाम ने दो विकेट लिए। वहीं नवीन उल हक और रेजा को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में खुलना टाइगर्स की टीम नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई। यासिर अली ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वहीं मेहदी हसन ने 30 रन की पारी खेली। चटग्राम के सभी गेंदबाजों ने इस मैच में विकेट चटकाए।
नसूम अहमद और हॉवेल को एक-एक विकेट मिला। वहीं शोरिफुल इस्लाम, मेहदी हसन और रहमान रजा ने दो-दो विकेट लिए। इस मैच में डेब्यू करने वाले रहमान रजा ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और दो अहम विकेट लिए। आने वाले मैचों में टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

A brutal short ball floored Andre Fletcher today. Rejaur on his debut bowled with pace & venom, the latest in a production line of Sylhet pacers.#BPL2022 @ctgchallengers @CaribCricket @isaac_lockett pic.twitter.com/tlTiNhEC1e
— Sight Screen Cricket Journal (@SightScreenCJ) January 24, 2022