{"_id":"24b3bf4a-340b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-number-10-abul-hasan-scored-a-unbeaten-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबुल हसन का शतकीय कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अबुल हसन का शतकीय कमाल
खुलना/एजेंसी
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवें नंबर के बल्लेबाज अबुल हसन के नाबाद शतक ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान बांग्लादेश की डूबती नैया को सहारा दिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने एक समय सिर्फ 193 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। संकट की इस घड़ी में कैरियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हसन ने महामुदुल्लाह के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए नाबाद 172 रन की साझेदारी करते हुए स्टंप तक अपने विकेट बचाए रखे।
विज्ञापन
हसन 108 गेंदों में 13 चौकों और तीन छक्कों के साथ ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे। महामुदुल्लाह भी 89 गेंदों में नौ चौकों के साथ 72 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 365 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया था। वेस्ट इंडीज के लिए तेज गेंदबाज फिदेल एडवर्ड्स ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
अबुल का कारनामा
- टेस्ट कैरियर के आगाज मैच में बांग्लादेश के अबुल हसन ने 10वें स्थान पर शतक जड़कर नया इतिहास रच डाला। अबुल पहले ही मैच में दसवें नंबर पर सेंचुरी बनाने वाले टेस्ट इतिहास के दूसरे और पिछले 110 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
- अबुल हसन से पहले यह कारनामा 01 जनवरी 1902 को आस्ट्रेलिया के रेजी डफ ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न खेले गए टेस्ट मैच में किया था।
- 09 वें विकेट के लिए महमदुल्ला के साथ 172 रन की साझेदारी की।
- हसन ने 108 गेंदों में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाया शतक।