{"_id":"5f57bfa78ebc3e33890589fd","slug":"bangladesh-cricket-hit-by-covid-19-team-batsman-saif-hassan-and-strength-and-conditioning-coach-lee-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की चपेट में आया बांग्लादेश क्रिकेट, टीम के बल्लेबाज हसन और कोच ली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोविड-19 की चपेट में आया बांग्लादेश क्रिकेट, टीम के बल्लेबाज हसन और कोच ली कोरोना पॉजिटिव
Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : social media
कोरोना महामारी की चपेट में आए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और अनुकूलन कोच। बल्लेबाज सैफ हसन और टीम के नए दमखम और अनुकूलन कोच निक ली मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद दोनों ही पृथकवास में चले गए हैं। गौरतलब है कि अक्तूबर-नवंबर के श्रीलंका दौरे के लिए टीम का अभ्यास शिविर इस महीने के आखिर में शुरू होना है ।
विज्ञापन
उधर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले दौर की जांच शुरू कर दी है। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खेल फिजिशियन डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘कोरोना वायरस मामलों में हमारे सलाहकार ली के मामले की जांच कर रहे हैं कि यह नया या पुराना संक्रमण है। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।’
विज्ञापन
बांग्लादेश में अभी तक कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 4500 से अधिक मौतें भी हुई हैं।