फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Cricket Board Sack Domestic Coaches For Not Fielding Leg-Spinners

लेग स्पिनर को एकादश में नहीं किया शामिल, बांग्लादेश बोर्ड ने दो कोच को किया बर्खास्त

Fri, 18 Oct 2019 09:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 18 Oct 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Cricket Board Sack Domestic Coaches For Not Fielding Leg-Spinners
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : social media

अदद लेग स्पिनरों की खोज में लगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) में लेग स्पिन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने पर प्रथम श्रेणी स्तर के दो प्रशिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। बांग्लादेश को अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए अदद लेग स्पिनर की तलाश है।

विज्ञापन


यही नहीं बल्लेबाजों को घरेलू मैचों में लेग स्पिन खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिलता और यही वजह है कि हाल में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बांग्लादेश की इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण दो प्रशिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ढाका की टीम में लेग स्पिनर जुबैर हुसैन और खुलना की टीम में रिशाद हुसैन को हाल में खेले गये प्रथम श्रेणी मैचों के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed