फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh cricket board announced t20 tri series vs Afghanistan Zimbabwe

बैन के बावजूद जिम्बाब्वे खेलेगी टी-20 सीरीज, आखिर क्या कहते हैं नियम?

Thu, 08 Aug 2019 05:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 08 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh cricket board announced t20 tri series vs Afghanistan Zimbabwe
जिम्बॉब्वे क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

बांग्लादेश में जल्द ही टी-20 त्रिकोणीय सीरीज शुरू होगी, जिसमें बांग्लादेश के साथ-साथ अफगानिस्तान और जिम्बॉब्वे की टीम भी हिस्सा लेगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी द्वारा बैन किए जाने के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम इस ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेगी। 

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली तीसरी टीम अफगानिस्तान है जिसका आयोजन 13 से 24 सितंबर तक किया जायेगा। बांग्लादेश पहले सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रहा था लेकिन जिम्बॉब्वे के श्रृंखला में शामिल करने के अनुरोध के बाद इसे त्रिकोणीय श्रृंखला किया गया।

विज्ञापन
खेल की विश्व संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुलाई में जिम्बाब्वे को सरकारी हस्तक्षेप के कारण निलंबित कर दिया था, जिससे उसकी कई देशों के टूर्नामेंट में भागीदारी पर संशय बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीबी के प्रवक्ता जलाल युनूस ने एएफपी को कहा, ‘हमें संबंधित अधिकारियों से सूचना मिली है कि जिम्बॉब्वे के द्विपक्षीय मैचों में खेलने पर कोई रोक नहीं है। उन्हें सिर्फ आईसीसी प्रतियोगिताओं से ही निलंबित किया गया है। इसलिए हमने उन्हें श्रृंखला में शामिल किया।’

ट्राई सीरीज का कार्यक्रम

  1. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, एकमात्र टेस्ट, चटगांव, 5 से 9 सितंबर
  2. बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे, पहला T-20, मीरपुर, 13 सितंबर
  3. अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा T-20, मीरपुर, 14 सितंबर  
  4. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, तीसरा T-20, मीरपुर, 15 सितंबर 
  5. बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे, चौथा T-20, चटगांव, 18 सितंबर
  6. अफगानिस्तान बनाम जिम्बॉब्वे, पांचवां T-20, चटगांव, 20 सितंबर 
  7. बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, छठा T-20, चटगांव, 21 सितंबर
  8. TBC v TBC, T20I Final, मीरपुर, 24 सितंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed