{"_id":"63ac0f1b4c9d8f0c054065a7","slug":"bangladesh-coach-russell-domingo-resigns-decision-taken-after-losing-test-series-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russell Domingo Resigns: बांग्लादेश के कोच ने दिया इस्तीफा, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद लिया फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Russell Domingo Resigns: बांग्लादेश के कोच ने दिया इस्तीफा, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद लिया फैसला
Wed, 28 Dec 2022 03:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 28 Dec 2022 03:10 PM IST
सार
रसेल डोमिंगो को टी20 की कोचिंग से पहले ही हटा दिया गया था। श्रीधरन श्रीराम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मार्च से पहले नए कोच की नियुक्ति कर देगा।
विज्ञापन
रसेल डोमिंगो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 2023 विश्व कप तक के लिए टीम का कोच बनाया गया था। 48 साल को डोमिंगो ने कार्यकाल पूरा होने से एक साल पहले ही तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्हें सितंबर 2019 में स्टीव रोड्स की जगह टीम का कोच बनाया गया था। डोमिंगो की कोचिंग में बांग्लादेश की टीम साल के अपने अंतिम टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारी। उसे भारतीय टीम ने दोनों मुकाबलों में हराया।
भारत ने पहला टेस्ट 188 रन से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने कड़ी टक्कर दी। एक समय तो टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट से जीत दिला दी। इस सीरीज के बाद ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट परिचालन प्रमुख जलाल युनूस ने बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, ''हमें एक ऐसा कोच चाहिए जो टीम पर प्रभाव डाल सके। हमें मेंटोर की नहीं एक कोच की जरूरत है।"
माना जा रहा है कि जलाल युनूस के इस बयान के बाद रसेल डोमिंगो नाराज थे। उन्होंने मंगलवार (27 दिसंबर) को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तुरंत ही स्वीकार कर लिया। डोमिंगो के कोच रहते हुए बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पर कब्जा किया था। वहीं, न्यूजीलैंड में पहली बार टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जीत मिली थी।
विज्ञापन
डोमिंगो को टी20 की कोचिंग से पहले ही हटा दिया गया था। श्रीधरन श्रीराम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मार्च से पहले नए कोच की नियुक्ति कर देगा। उसे मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है। माना जा रहा है कि श्रीलंका के चंडिका हथुरुसिंघे को नया कोच बनाया जा सकता है।