{"_id":"5bd1c63bbdec2269a369aaca","slug":"bangladesh-announced-his-15-player-squad-against-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश की टेस्ट टीम का एलान, जिंबाब्वे के खिलाफ महमुदुल्लाह रियाद करेंगे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश की टेस्ट टीम का एलान, जिंबाब्वे के खिलाफ महमुदुल्लाह रियाद करेंगे कप्तानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने सिलहट में तीन नवंबर से जिंबाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज खालिद अहमद को जगह दी है जिन्हें पदार्पण का इंतजार है।
जुलाई में वेस्टइंडीज में अपनी पिछली टेस्ट श्रृंखला में शिकस्त झेलने वाले बांग्लादेश चोटिल ऑलराउंडर शकिब-अल-हसन और बल्लेबाज तमीम इकबाल की गैरमौजूदगी में टीम में पांच बदलाव किए हैं।
26 साल के खालिद के अलावा बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन, स्पिनर नजमुल इस्लाम और ऑलराउंडर आरिफुल हक को टीम में शामिल किया गया है जिन्हें पदार्पण का इंतजार है।
टखने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की टीम में वापसी हुई है।
तेज गेंदबाजों रुबेल हुसैन, कमरूल इस्लाम और विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन को टीम से बाहर कर दिया गया है।
नियमित टेस्ट कप्तान शकिब की गैरमौजूदगी में महमूदुल्ला रियाद टीम की अगुआई करेंगे।
टीम इस प्रकार है:
महमुदुल्लाह रियाद (कप्तान), इमरूल कायेस, लिटन दास, मोमीनुल हक, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, आरिफुल हक, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, अबु जायेद, शफीउल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद मिथुन, खालिद अहमद और नजमुल इस्लाम।