फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   banglades announce Squad for for Nidahas Trophy, Shakib Al Hasan will be captain in Tri-Series

निदाहास ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, कप्तान को लेकर हुआ जोरदार घमासान

Tue, 27 Feb 2018 11:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
banglades announce Squad for for Nidahas Trophy, Shakib Al Hasan will be captain in Tri-Series
बांग्लादेश टीम

टीम इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली निदाहास ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम का कप्तान चुना गया, लेकिन वह चोट के कारण इस ट्राई सीरीज के पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। उनकी जगह महमुदुल्लाह कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शाकिब अपनी उंगली की चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्हें इस सीरीज के बाकी मैचों के लिए टीम की कमान सौंपी गई है। इसके साथ तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और ऑफ स्पिनर मेहडी हसन मिर्जा की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ट्राई सीरीज के लिए टीम का चयन करते समय शाकिब की चोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शाकिब को इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी सौंपी गई है, लेकिन वह पहले दो मैचों में मौजूद नहीं होंगे और उनके स्थान पर महमुदुल्लाह कप्तानी करेंगे। उनकी चोट पूरी तरह से अभी ठीक नहीं हो पाई है। वह गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने में परेशानी हो सकती है। इसलिए वह पहले दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

banglades announce Squad for for Nidahas Trophy, Shakib Al Hasan will be captain in Tri-Series
बांग्लादेश

वहीं, बांग्लादेश टीम में शाकिब के साथ तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और स्पिन गेंदबाज मेहडी हसन मिर्जा की वापसी हुई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में इमरुल कयेस को टी-20 क्रिकेट में वापस बुलाया गया है और वह तमीम इकबाल व सौम्या सरकार के साथ टीम के सलामी बल्लेबाज के रूप में विकल्प के तौर पर रहेंगे। टीम इंडिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज की शुरुआत 6 मार्च से होगी।

इस सीरीज में बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला टीम इंडिया के खिलाफ 8 मार्च को खेलेगी। उसके बाद 10 मार्च को मेजबान श्रीलंका से टीम का मुकाबला होगा। इस सीरीज में बांग्लादेश 14 मार्च को टीम इंडिया व 16 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

ट्राइ सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम:
शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, इमरुल कयेस, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मुस्तफिजुर रहमान, रुबैल होसैन, तस्कीन अहमद, अबु हैदर, अबू जाएद, अरीफुल हक, मेहडी हसन मिर्जा, नरुल हसन और नजमुल इस्लाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed