फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs ZIM Bangladesh cricket team All rounder Mahmudullah made a sudden decision to retire from Test cricket

फैसला: महमूदुल्लाह ने टेस्ट से अचानक लिया संन्यास, जिम्बॉब्वे के खिलाफ खेल रहे आखिरी मैच

Sat, 10 Jul 2021 09:19 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 10 Jul 2021 09:19 AM IST
सार

बांग्लादेश के जाने-माने ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वह हरारे में जिम्बॉब्वे के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
BAN vs ZIM Bangladesh cricket team All rounder Mahmudullah made a sudden decision to retire from Test cricket
महमूदुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के धुआंधार ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने का फैसला किया है। वह इस समय जिम्बॉब्वे के खिलाफ हरारे में टेस्ट मैच खेल रहे हैं। महमूदुल्लाह के टेस्ट से अचानक संन्यास लेने के बाद बांग्लदेश क्रिकेट बोर्ड सदमे में है। उनके इस फैसले पर कई क्रिकेटरों ने हैरानी जताई है। जिम्बॉब्वे के विरुद्ध हरारे में खेला जा रहा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा। 

विज्ञापन

हरारे में बांग्लादेश और जिम्बॉब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में महमूदुल्लाह ने शानदार 150 रनों की यादगार पारी खेली। उनकी इस इनिंग्स के बदौलत बांग्लादेश पहली पारी में 237 रनों की बढ़त लेने में सफल रहा। हालांकि महमूदुल्लाह के टेस्ट से रिटायर होने के फैसलो को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अच्छा नहीं माना। बीसीबी प्रमुख नजमुल हसन ने कहा, उनके रिटायर होने से टीम पर असर नहीं पड़ेगा लेकिन इस तरह संन्यास लेना गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बंगाली दैनिक से बात करते हुए बीसीबी प्रमुख नजमुल हसन ने कहा, महमूदुल्लाह की तरफ से मुझे आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई। लेकिन मुझे किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन करके बताया कि अब वह टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महमूदुल्लाह ने ड्रेसिंग रूम में बताया, मुझे लगता है यह तरीका अच्छा नहीं है क्योंकि अभी मैच समाप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि महमूदुल्लाह ने भावुक होकर निर्णय लिया है, इस तरह से संन्यास की घोषणा करना टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, यह अस्वीकार्य है, अगर कोई खेलना नहीं चाहता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सीरीज के बीच में गड़बड़ी पैदा करने की जरूरत नहीं है।  

हसन ने कहा कि उनका निर्णय और भी आश्चर्यजनक है क्योंकि उन्होंने बोर्ड को बताया था कि उनका इरादा तीनों फॉर्मेट में खेलना जारी रखने का है। अपने करियर का 50 टेस्ट खेल रहे महमूदुल्लाह ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ पहली पारी में 150 रन बनाए थे। वह टेस्ट क्रिकेट में अब तक 2914 रन बना चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 43 विकेट भी झटके हैं। 

हसन ने आगे कहा, जिम्बॉब्वे दौरे से चार-पांच दिन पहले, हमने सभी खिलाड़ियों से पूछा कि वे बताएं कौन से फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। इस मामले पर महमूदुल्लाह ने कहा, वह तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं, महमूदुल्लाह ने कहा कि अगर उन्हें टेस्ट में मौका मिलेगा तो जरूर खेलेंगे। इसलिए हमने उन्हें टीम में चयनित किया। उन्होंने आगे कहा, मैंने महमूदुल्लाह से दो बार पूछा और दोनों बार उन्होंने कहा कि मैं टेस्ट खेलना चाहता हूं। अब वह संन्यास के बारे में बात कर रहे हैं तो मुझे अजीब लग रहा है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed