{"_id":"600ee7ef8ebc3e08996f4ee8","slug":"ban-vs-wi-bangladesh-defeated-west-indies-by-120-runs-in-3rd-odi-clinch-series-by-3-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANvWI: बांग्लादेश ने तीसरा वनडे 120 रनों से जीता, वेस्टइंडीज का 3-0 किया सूपड़ा साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BANvWI: बांग्लादेश ने तीसरा वनडे 120 रनों से जीता, वेस्टइंडीज का 3-0 किया सूपड़ा साफ
Mon, 25 Jan 2021 09:16 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटोग्राम
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे भी जीत लिया। चटोग्राम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने कैरेबियाई टीम को 120 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग के अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में बांग्लादेश ने तमीम इकबाल (64), शाकिब अल हसन (51), मुशफिकुर रहीम (64) और महमुदुल्लाह की 64 रनों की नाबाद पारियों के दम पर 297 रनों का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की युवा टीम एक बार फिर से बल्लेबाजी में फ्लॉप रही और पूरी टीम 44.2 ओवर में 177 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से रोवमन पॉवेल ने सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद सैफुद्दीन ने सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन