फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ban Vs Pak Shaki al Hasan Enjoys Rain in ground watch Funny video

BAN vs PAK: बारिश की वजह से मैच धुला तो मैदान पर मस्ती करते नजर आए शाकिब, बाबर ने की प्रैक्टिस देखें Video

Mon, 06 Dec 2021 02:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 02:36 AM IST
सार

पाकिस्तान और बांग्लादेश की बीच टेस्ट मैच में बारिश के चलते खेल रुका तो शाकिब अल हसन ने जमकर मस्ती की। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में बैटिंग करते नजर आए। 
 

विज्ञापन
Ban Vs Pak Shaki al Hasan Enjoys Rain in ground watch Funny video
शाकिब अल हसन और बाबार आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में बारिश बाधा बनी हुई है। इस मैच में दो दिन में सिर्फ 63.2 ओवर का खेल हो पाया है। मैच के दूसरे दिन भी ढाका के मैदान में जमकर बादल बरसे और बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इस दौरान खूब मस्ती की। मैदान में उनकी मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस दौरान भी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की और ड्रेसिंग रूम के अंदर ही अभ्यास करते नजर आए। उनका वीडियो भी सामने आया है और लोग उनकी लगन की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में शाकिब बच्चों की तरह बारिश में खेलते नजर आए। उन्होंने मैदान में बिछे कवर्स पर डाइव लगाई और पूरे मैदान में फिसलते रहे। इस दौरान शाकिब बहुत खुश नजर आए। उनके फैंस को भी यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की वजह से मैच रुकने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ड्रेसिंग रूम में ही प्रैक्टिस करने का फैसला किया और बल्ला लेकर वो अभ्यास करने लगे। उनकी इसी मेहनत और लगन का नतीजा था कि मैच रुकने के बावजूद उनका ध्यान नहीं भटका और बाद में मैदान पर आने पर भी उन्होंने पूरी एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी की। बाबर इस मैच में 71 रन बनाकर खेल रहे हैं और पाकिस्तान को एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed