{"_id":"619aa53560eb87789b0ab9ce","slug":"ban-vs-pak-shaheen-afridi-apologizes-to-afif-for-throwing-ball-into-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी ने अफीफ से माफी मांगी, थ्रो मारकर घायल किया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी ने अफीफ से माफी मांगी, थ्रो मारकर घायल किया था
Mon, 22 Nov 2021 01:29 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:29 AM IST
सार
अफरीदी ने अफीफ हुसैन पर एक थ्रो फेंकने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। हालांकि इस हरकत के लिए उनकी 15 प्रतिशत मैच फीस भी कटी है।
विज्ञापन
shahin afridi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शनिवार को दूसरे टी20 के दौरान अफीफ हुसैन पर एक थ्रो फेंकने के लिए बांग्लादेश के इस बल्लेबाज से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। उनकी 15 प्रतिशत मैच फीस भी कटी है। हुसैन ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाया। जिसके बाद यह पाकिस्तानी गेंदबाज आपा खो बैठा। अफरीदी ने बाद में फोलो थ्रू में गेंद लेकर इसे स्टंप की ओर फेंका, हालांकि हुसैन उस समय अपनी क्रीज पर थे। यह गेंद बल्लेबाज को लग गई और उन्हें देखने के लिए डॉक्टर को मैदान पर जाना पड़ा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक वीडियो जारी किया जिसमें शाहीन मैच के बाद हुसैन की ओर जा रहे हैं और अपनी इस हरकत के लिए माफी मांग रहे थे। साथ ही उन्होंने मुस्कुराकर बांग्लादेशी बल्लेबाज को गले भी लगाया। शाहीन का गैर जरूरी आक्रामक बर्ताव न तो पाकिस्तानी टीम प्रबंधन और न ही पीसीबी को अच्छा लगा जिससे इस तेज गेंदबाज को तुरंत कहा गया कि उन्हें अफीफ से माफी मांगनी चाहिए।