{"_id":"5be6e57ebdec226988376db7","slug":"balancing-cricket-and-endorsements-easily-doable-says-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का एड फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से संतुलन बिठाना संभव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली का एड फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से संतुलन बिठाना संभव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को उन विचारों को खारिज किया कि विज्ञापनों पर ज्यादा समय बिताना एक क्रिकेटर के लिए ध्यान भंग करने वाला हो सकता है। कोहली कई ब्रांड के विज्ञापन करते हैं और कुछ तो उनके खुद के उपक्रम हैं।
विज्ञापन
कोहली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘जब मैं रोग्न (कपड़ों का उनका ब्रांड) से जुड़ा था तो मैं 25-26 साल का था। इसके बाद भी लोगों को लगता कि मैं 25 साल की उम्र में व्यवसाय से जुड़ रहा हूं और मैं इसके लिए बहुत कम उम्र का हूं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर व्यवसाय के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं है क्योंकि आप जब भी व्यवसाय शुरू करते हो, आपको इसे बढ़ाना होता है। यह एक वाक्यांश है कि आपको एक विशेष उम्र के बाद ही व्यवसाय करना चाहिए। मैं इसमें विश्वास नहीं करता।’
विज्ञापन
कोहली ने कहा कि खिलाड़ी के लिए क्रिकेट और व्यावसयायिक हितों में संतुलन बनाना अहम होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि आप खेलते हुए प्रायोजन नहीं कर सकते। मैं इन सबमें विश्वास नहीं रखता। अगर आपके पास सीमित समय है तो आपको पता होना चाहिए कि आप इस सीमित समय में अपने उत्पाद को कैसे आगे बढ़ा सकते हो।’