फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam trolled for dropping two easy catches in Pakistan vs England 7th T20I, Watch Video

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हारा पाकिस्तान, फैन्स ने दो कैच छोड़ने वाले बाबर को ठहराया जिम्मेदार, किया ट्रोल

Mon, 03 Oct 2022 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Oct 2022 04:54 PM IST
सार

मलान ने सातवें टी20 में 47 गेंदों में 78 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, ब्रूक ने आखिरी के कुछ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 46 रन बना दिए। मलान ने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि ब्रूक ने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।

विज्ञापन
Babar Azam trolled for dropping two easy catches in Pakistan vs England 7th T20I, Watch Video
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने सातवें टी20 में पाकिस्तान को 67 रन से हराकर सीरीज 4-3 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। इंग्लिश टीम ने गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी, सभी फील्ड में पाकिस्तान को मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 209 रन बनाए। जवाब में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान फेल रहे और पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

बाबर ने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। बाबर न सिर्फ बल्ले से फेल रहे बल्कि उन्होंने दो महत्वपूर्ण कैच भी छोड़े। लाहौर में सीरीज के निर्णायक मुकाबले के बाद बाबर को कैच छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। दरअसल, 12वें ओवर में बाबर ने डेविड मलान का एक्स्ट्रा कवर पर आसान कैच छोड़ा। इसके बाद 16वें ओवर में उन्होंने मिड ऑफ पर इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक का आसान कैच छोड़ दिया। दोनों को जीवनदान देना पाकिस्तान के लिए हार का कारण बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलान ने सातवें टी20 में 47 गेंदों में 78 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, ब्रूक ने आखिरी के कुछ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 46 रन बना दिए। मलान ने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि ब्रूक ने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। इसकी बदौलत इंग्लैंड ने 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बाबर-रिजवान और पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर फेल रहा और टीम 67 रन से मैच हार गई। 

विज्ञापन

इंग्लैंड के डेविड मलान को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हैरी ब्रुक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इंग्लैंड ने पहला टी20 6 विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे टी20 में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने तीसरा टी20 63 रन से अपने नाम किया। चौथे टी20 में पाकिस्तान ने 3 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। पांचवें टी20 में पाकिस्तान ने छह रन से जीत हासिल की। इसके बाद इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए छठा और सातवां टी20 अपने नाम कर सीरीज भी 4-3 से अपने नाम कर ली। 




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed