{"_id":"63b158aa5020a17fcc6dd021","slug":"babar-azam-meets-pakistan-team-no-one-fan-win-hearts-by-video-call-with-mohammad-rizwan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam Video: पाकिस्तान के खास फैन से मिलने अस्पताल पहुंचे बाबर आजम, फिर एक वीडियो कॉल कर जीत लिया दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam Video: पाकिस्तान के खास फैन से मिलने अस्पताल पहुंचे बाबर आजम, फिर एक वीडियो कॉल कर जीत लिया दिल
Sun, 01 Jan 2023 03:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 01 Jan 2023 03:25 PM IST
सार
बाबर आजम अस्पताल में मास्क पहनकर पहुंचे थे, लेकिन उनके फैन ने तुरंत उन्हें पहचान लिया। इसके बाद बाबर आजम ने वीडियो कॉल पर इस फैन की बात मोहम्मद रिजवान से कराई।
विज्ञापन
बाबर आजम अपने फैन के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबर आजम अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं। यहां बाबर एक लड़के से बात कर रहे हैं और यह लड़का बेहद खुश नजर आ रहा है। साथ ही बाबर रिजवान को वीडियो कॉल भी करते हैं। इससे इस फैन की खुशी दोगुनी हो जाती है।
बाबर का यह वीडियो पाकिस्तान के एक अस्पताल का है। बाबर यहां पाकिस्तान के नंबर वन फैन से मिलने पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने फैन का हाल-चाल जाना और पूछा कि क्या वह मोहम्मद रिजवान से बात करना चाहते हैं। इस पर फैन ने सहमति में सिर हिलाया तो बाबर ने रिजवान को वीडियो कॉल कर सभी का दिल जीत लिया। वीडियो कॉल के बाद यह फैन बेहद खुश नजर आया।
पाकिस्तान क्रिकेट ने खुद बाबर और फैन की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पीसीबी ने लिखा कि हमारे कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान टीम के नंबर एक फैन से मिले। फैन ने बाबर को बताया कि वह मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और शाहीन अफरीदी को फॉलो करता है। वह हमेशा पाकिस्तान टीम की सफलता के लिए दुआ करता है। बाबर ने इस दौरान पीएसएल में अपनी टीम पेशावर जाल्मी के बारे में भी बातचीत की। बाबर पीएसएल 2023 में इस टीम की कप्तानी करते दिखेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई थी, लेकिन अंत में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच के लिए बेहद सपाट पिच पर बनाई गई थी। इस वजह से पीसीबी को आलोचना का सामना भी करना पड़ा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी पाकिस्तान में काफी सपाट पिच तैयार की गई थी, लेकिन बाबर आजम की टीम दोनों सीरीज हार गई।

Our captain @babarazam258 met the number one fan of the Pakistan cricket team. pic.twitter.com/IgIoNqyzfS
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 31, 2022