फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar azam leaves behind Hasim amla and virat kohli after 91 innings in ODI

PAK vs NZ: बाबर आजम का कमाल, तोड़ दिया यह बड़ा रिकॉर्ड, अमला से लेकर कोहली तक ऐसा नहीं कर सके

Tue, 10 Jan 2023 03:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली और हाशिम अमला का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Babar azam leaves behind Hasim amla and virat kohli after 91 innings in ODI
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वनडे क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वनडे में 91 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने अब तक 93 वनडे मैच खेले हैं और 91 पारियों में उनके बल्ले से कुल 4730 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। बाबर ने 91 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और भारत के विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। अमला ने वनडे क्रिकेट में अपनी शुरुआती 91 पारियों में 4570 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


बाबर आजम साल 2020 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। बाबर ने 2020 से लेकर अब तक पाकिस्तान के लिए कुल 5310 रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने इस दौरान 3154 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में बाबर आजम का मौजूदा औसत 60 का है, जो किसी भी बड़े बल्लेबाज से ज्यादा है।
विज्ञापन

सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं बाबर
बाबर आजम के पास वनडे में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने का मौका है। इसके लिए उन्हें अगली नौ पारियों में 270 रन बनाने होंगे। फिलहाल वनडे में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिल अमला के नाम है। अमला ने 101 वनडे पारी में अपने पांच हजार रन पूरे किए थे, जबकि विवियन रिचर्ड्स और विराट कोहली ने 114 पारियों में पांच हजार वनडे रन बनाए थे। 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बाबर आजम 20वें स्थान पर हैं। उनके नाम 17 वनडे शतक हैं। हालांकि, 28 साल के बाबर के पास अभी काफी समय है और आने वाले पांच साल में वह कई और बड़ी पारियां खेल सकते हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 452 पारियों में 49 शतक लगाए थे। इस सूची में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 257 पारियों में 44 शतक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed