तख्तापलट: बाबर आजम ने खत्म की कोहली की 1258 दिन की बादशाहत, बने नंबर एक वनडे बल्लेबाज
- 1258 दिन से नंबर एक बल्लेबाज थे कोहली
- बाबर आजम ने खत्म की वनडे में बादशाहत
- वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले सिर्फ चौथे पाकिस्तानी
- जहीर अब्बास, मियांदाद और मोहम्मद यूसुफ ही इस मुकाम तक पहुंच पाए
- टेस्ट में छठे तो टी-20 में तीसरी रैंकिंग के बल्लेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गए। 26 वर्षीय इस उदयमान बल्लेबाज ने विराट कोहली के सिर से ताज छीना है, जो 1258 दिन से पहले पायदान पर मौजूद थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई सीरीज में दमदार खेल का बाबर को फायदा मिला। आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी की ताजा रैंकिंग में उनके पास 865 अंक हैं, जो भारतीय कप्तान से पूरे आठ पॉइंट्स ज्यादा है। विराट कोहली अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं, जबकि टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं।
Babar Azam 🔝🔥
The Pakistan captain has overtaken Virat Kohli to become the No.1 batsman in the latest @MRFWorldwide ICC men's ODI rankings 👑 pic.twitter.com/krxoKRDsSY— ICC (@ICC) April 14, 2021विज्ञापन
इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ चौथे पाकिस्तानी
बाबर आजम दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनने वाले सिर्फ चौथे ही पाकिस्तानी हैं। उनसे पहले जहीर अब्बास (1983-84), जावेद मियांदाद (1988-89) और मोहम्मद यूसुफ ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। 2010 और 2012 अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले बाबर 2015 से पाकिस्तानी वनडे टीम का हिस्सा हैं।
बीती सीरीज में जमकर बोला बल्ला
दक्षिण अफ्रीकी सीरीज से पहले उनके पास 837 रेटिंग अंक थे, लेकिन पहले मैच में शानदार शतक (103 रन) उनकी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल का बड़ा कारण रहा। फिर तीसरे और निर्णायक मैच में 94 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बूते पाकिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज 2-1 से कब्जाई।
A good update for 🇵🇰
— ICC (@ICC) April 14, 2021
Fakhar Zaman, following a brilliant series against South Africa, has surged five places to No.8 in the latest @MRFWorldwide ICC men’s ODI rankings for batsmen 👏 pic.twitter.com/HheS38uijO
टॉप-20 में तीन भारतीय बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के रोस टेलर चौथे पायदान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच पांचवें क्रम पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में सभी को प्रभावित करने वाले पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। शिखर धवन 17वें पायदान पर हैं।