फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबर आजम ने तोड़ा 'रन मशीन' विराट का यह रिकॉर्ड, बनाए टी-20 में सबसे तेज 1,000 रन 

Mon, 05 Nov 2018 05:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
babar azam breaks virat kohli fastest 1000-run landmark in T20is
babar-kohli

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने टी-20 में सबसे तेज हजार रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

babar azam breaks virat kohli fastest 1000-run landmark in T20is
babar azam

दरअसल, रविवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में बाबर आजम ने 48 रन बनाते ही विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही वह पाकिस्तान की तरफ से टी-20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

babar azam breaks virat kohli fastest 1000-run landmark in T20is
virat kohli - फोटो : file photo

गौरतलब है कि टीम इंडिया की तरफ से विराट ने टी-20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड 27 पारियों में किया था, जबकि बाबर आजम ने 26 पारियों में ही यह कमाल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
babar azam breaks virat kohli fastest 1000-run landmark in T20is
बाबर आजम - फोटो : ESPN

बता दें कि बाबर आजम ने इस मुकाबले में 58 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैचों की टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर दिया और 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
babar azam breaks virat kohli fastest 1000-run landmark in T20is
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए, जिसके जवाब में 16.5 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed