फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Azharuddin On virat Kohli break from IND vs SA ODI series

अजहरुद्दीन का बयान: कोहली के आराम करने से समस्या नहीं, लेकिन समय का ध्यान रखना जरूरी

Tue, 14 Dec 2021 03:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 03:20 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट के ब्रेक लेने के बाद अजहरुद्दीन ने कहा है कि उनके  ब्रेक लेने से कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें समय का ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन
Azharuddin On virat Kohli break from IND vs SA ODI series
मोहम्मद अजहरुद्दीन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने आगामी सीरीज से पहले बीसीसीआई को बताया है कि वो अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं। इसलिए वो वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं है। रोहित और कोहली एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते हैं। रोहित भी चोट के चलते टेस्ट टीम से बाहर हो चुके हैं। 
विज्ञापन


विराट कोहली के आराम मांगने पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि उनके ब्रेक लेने से समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें समय का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन


विराट ने बीसीसीआई को क्या बताया
विराट ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि जनवरी के महीने में वो अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक की जरूरत है। विराट की बेटी वामिका 11 जनवरी को एक साल की हो रही है। ऐसे में विराट अपनी बेटी का पहला जन्मदिन अच्छे से मनाना चाहेंगे। शायद इसी वजह से उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया "विराट ने जानकारी दी है कि वो वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं और रोहित टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ब्रेक लेने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन समय का ध्यान रखना होगा। यह टीम में दरार की अफवाहों की पुष्टि करता है। किसी को भी दूसरे फॉर्मेट में खेलना नहीं छोड़ना चाहिए।"

एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट
विराट कोहली और रोहित शर्मा अफ्रीका दौरे में एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलेंगे। इस दौरे में भारत को पहले तीन टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें विराट कोहली कप्तान हैं। रोहित मांसपेशियों में खिंचाव के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह प्रियंक पांचाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी और विराट ने इसी समय बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है। ऐसे में विराट वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, जिसमें रोहित भारत के कप्तान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed