{"_id":"817eed46-299b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"azharuddin-lone-player-who-played-99-test-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 टेस्ट खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं अजहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
99 टेस्ट खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं अजहर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते आजीवन बैन झेल रहे भारत के पूर्व कप्तान को राहत दे दी है। इसके बाद अजहर का कहना है कि अब वो क्रिकेट खेलने की स्थिति में तो नहीं हैं लेकिन युवाओं को क्रिकेट के गुर देने के लिए वो कुछ करना चाहते हैं।
विज्ञापन
यही, नहीं अजहर ने कहा कि उन्होंने 99 टेस्ट मैच खेले हैं, जो उनकी किस्मत में लिखा था। इस बात को भी उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि 99 टेस्ट मैच खेलना भी उनका खास रिकॉर्ड है क्योंकि कोई भी दूसरा क्रिकेटर 99 टेस्ट मैच खेलने वाला नहीं मिलेगा। मौजूदा समय में कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जिसने 99 टेस्ट खेलने के बाद संन्यास ले लिया हो। वेस्टइंडीज के कर्टनी एंब्रोस ने 98 टेस्ट मैच खेल संन्यास लिया था।
विज्ञापन
हालांकि अजहर ने कहा कि उनका रिकॉर्ड कोई भी तोड़ सकता है लेकिन मेरे हिसाब से इसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा। अजहर का मानना है कि जो क्रिकेटर 99 टेस्ट खेल लेगा उसे सौवां टेस्ट तो वैसे ही खिला दिया जाएगा इसलिए उन्हें लगता है कि 99 टेस्ट मैच खेलने वाले वे इकलौते क्रिकेटर रहेंगे।
विज्ञापन