{"_id":"5e56ac1d8ebc3ef39367a601","slug":"avishka-fernando-and-kusal-mendis-ton-helps-srilanka-to-beat-west-indies-and-clinch-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs WI: अविष्का और मेंडिस के शतक, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराकर 2-0 की अजेय बढ़त ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs WI: अविष्का और मेंडिस के शतक, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को हराकर 2-0 की अजेय बढ़त ली
Thu, 27 Feb 2020 07:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 27 Feb 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट
- फोटो : Sri lanka cricket twitter
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 161 रन (D/L) से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अविष्का और मेंडिस की शतकीय पारियों की मदद से श्रीलंकाई टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन
बुधवार को हंबनटोटा में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना शुरू किया। लेकिन मेजबान टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में मात्र नौ रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद अविष्का फर्नांडो (127) और कुसल मेंडिस (119) ने पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 239 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।
विज्ञापन
दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने शतक पूरे किए, जिनके दम पर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 345 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 39।1 ओवर में 184 रन पर ढेर हो गई और 161 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई। मेहमान टीम की तरफ से शाई होप ने सर्वाधिक 51 रन बनाए, वहीं श्रीलंका की तरफ से वानिंडू हसरंगा और लक्षण संदकन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।