फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Availability of Virat kohli for Asia Xi depends on workload management vs World XI

वर्ल्ड XI के खिलाफ तय नहीं विराट कोहली का खेलना, एशिया XI की टीम में किया गया था शामिल

Fri, 28 Feb 2020 08:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Feb 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Availability of Virat kohli for Asia Xi depends on workload management vs World XI
विराट कोहली - फोटो : icc

भारतीय कप्तान विराट कोहली सहित दूसरे खिलाड़ियों के एशिया एकादश की टीम का प्रतिनिधित्व करने पर फैसला उनके कार्यभार प्रबंधन के मुताबिक होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती समारोह के तौर पर एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो T20 मैचों की सीरीज कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बांग्लादेश ने एशिया इलेवन की जिस टीम की घोषणा की उसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 21 और 22 मार्च को कोहली को एक मैच के लिए टीम में शामिल किया है, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम 6 सप्ताह के न्यूजीलैंड दौरे से 6 मार्च को स्वदेश लौटेगी। इसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए 10 मार्च को धर्मशाला में इकट्ठा होना है। इस सीरीज की शुरुआत धर्मशाला में 12 मार्च को होगी। दूसरा मैच लखनऊ में 15 मार्च, जबकि तीसरा कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज के बाद आईपीएल भी 29 मार्च से शुरू हो रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले सभी अनुबंधित क्रिकेटरों को अनिवार्य चिकित्सा परीक्षण और 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के मद्देनजर कार्यभार प्रबंधन से गुजरना होगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 10 खिलाड़ियों की सूची मांगी थी और हमें वहां 5 खिलाड़ियों को भेजने की संभावना है।'

इस सूत्र ने बताया, 'अभी तक हमने किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों को कार्यभार प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट) के परीक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद ही हम खिलाड़ियों के नाम देंगे।' बीसीसीआई हमेशा कहता रहा है कि नियमित रूप से खेलने वाला कोई भी शीर्ष खिलाड़ी अगर ब्रेक चाहता है तो उसे निश्चितरूप से शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का समय दिया जाएगा।


एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'अब यह कोहली पर निर्भर करेगा कि वह इसके लिए सहमति देते हैं या नहीं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आईपीएल में काफी यात्रा करनी होती है। इसके खत्म होने के बाद दूसरे देशों के साथ कई टी-20 सीरीज हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed