फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSW vs INDW: Indian women will face Australia women in the second ODI on Friday

AUSW vs INDW: ऑस्ट्रेलिया के विजयरथ को रोकने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरा वन-डे कल

Thu, 23 Sep 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मकई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 05:26 PM IST
सार

 AUSW vs INDW: शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम को हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा और ऑस्ट्रेलिया के 25 मैचों से चले आ रहे विजय अभियान को रोकना होगा। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
AUSW vs INDW: Indian women will face Australia women in the second ODI on Friday
AUSW vs INDW - फोटो : twitter@BCCIWomen

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वन-डे शुक्रवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार मैच सुबह 10 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा। मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे है। भारतीय टीम को पहले मैच में करारी हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने यह मैच नौ विकेट से गंवाया था। कल खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम को हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा और ऑस्ट्रेलिया के 25 मैचों से चले आ रहे विजय अभियान को रोकना होगा। 

विज्ञापन


शेफाली-मंधाना से बड़ी पारियों की उम्मीद
पहले मैच में फेल रही शीर्ष क्रम में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना से टीम को दूसरे मुकाबले में बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। दोनों सलामी बल्लेबाजों में से कम से कम किसी एक को टिककर खेलना होगा जबकि कप्तान मिताली राज के अगुवाई वाले मध्यक्रम को भी अच्छी रन गति से रन बनाने पर ध्यान देना होगा। दूसरे वन-डे में भी अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का न खेलना वाकई भारतीय टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अंगूठे की चोट के कारण हरमनप्रीत पहले मैच में भी नहीं खेली थीं। 
विज्ञापन


नहीं जीती तो गंवाएगी लगातार तीसरी सीरीज 
वहीं, बाएं हाथ की बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने पिछले मैच में डेब्यू करते हुए अच्छा खेल दिखाया था। 21 साल की भाटिया ने 35 रनों का योगदान दिया था। उधर, गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी की अगुवाई वाले भारतीय गेंदबाजों को भी शुरू में सफलता हासिल करनी होगी। उन्हें बल्लेबाजों पर दबाव बनाना होगा। यदि भारतीय टीम शुक्रवार का मैच नहीं जीत पाती है तो वह लगातार तीसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राचेल हेन्स का खेलना संदिग्ध

वहीं, दूसरी तरफ से ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम में राचेल हेन्स, एलिसा हीली और कप्तान मेग लैनिंग जैसी धाकड़ बल्लेबाज हैं। इन तीनों ने पहले मैच में अर्धशतक जड़े थे। शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज राचेल हेन्स की कोहनी में अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई और उनका भारत के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले दूसरे वन-डे में खेलना संदिग्ध है। हेन्स ने पहले मैच में 93 रन की नाबाद पारी खेली थी। बता दें कि हेन्स की कोहनी का स्कैन किया गया है।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, एकता बिष्ट।

ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (कप्तान), राचेल हेन्स (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, स्टेला कैंपबेल, निकोला केरी, हन्ना डार्लिंगटन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, जॉर्जिया रेडमायने, मौली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड, टायला व्लामिनक, जॉर्जिया वेयरहैम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed