{"_id":"5dbe7dce8ebc3e93ac722dc0","slug":"ausvsl-second-t20-called-off-due-to-bad-weather-and-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvPAK: बारिश फिर बनी विलेन, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvPAK: बारिश फिर बनी विलेन, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 रद्द
Sun, 03 Nov 2019 01:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
बाबर आजम की फिफ्टी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच रविवार को हुआ पहला टी-20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। वर्षा बाधित इस मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। देर से शुरू हुए मुकाबले में बाबर के अर्धशतक के दम पर पाक ने 15 ओवर में 108 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दिया था।
विज्ञापन
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 ओवर में 41 रन बना चुकी थी, तभी बारिश ने एकबार फिर मैच में खलल डाला। ऐसे में मुकाबले को रद्द कर दिया गया। इस मैच में भी वार्नर और फिंच जबरदस्त लय में दिख रहे थे, लेकिन बारिश ने एक बार फिर अपना कहर दिखाया और ये मैच बेनतीजा ही रहा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज तो दो टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला खेलने आई है। बीते दिनों श्रीलंका को अपने घर में हराने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए डेविड वॉर्नर ने जमकर रन बरसाए थे। अब अगला मैच 5 नवंबर को कैनबरा में खेला जाएगा।
विज्ञापन