{"_id":"5c543226bdec224c7f23c4d1","slug":"ausvsl-australia-made-huge-score-on-day-one-jo-burns-and-travis-head-scores-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvSL: जो बर्न्स और ट्रेविस हेड का शतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 384\/4","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvSL: जो बर्न्स और ट्रेविस हेड का शतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 384/4
Fri, 01 Feb 2019 05:18 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 01 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
कैनबेरा में मेजबान ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। शुक्रवार को टेस्ट का पहला दिन था। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 384 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। जो बर्न्स 172 रन और कर्टिस पैटरसन 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने भी 161 रनों की बड़ी पारी खेली।
विज्ञापन
टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला उस वक्त गलत साबित होता हुआ नजर आया जब मार्कस हैरिस 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद उस्मान खवाजा शून्य के निजी स्कोर पर आउट हुए और कुल स्कोर 2 विकेट पर 15 रन हो गया।
विज्ञापन
मार्नस लैबुशेन भी ज्यादा देर तक नहीं टिके और रन बनाकर चलते बने। इस समय कुल स्कोर 28 रन था। यहां से जो बर्न्स और ट्रेविस हेड ने मोर्चा संभालते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। दोनों ने मैदान के चारों तरफ बेहतरीन और आकर्षक शॉट लगाते हर दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। चौथे विकेट के लिए इनके बीच 308 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा और बर्न्स का यह चौथा टेस्ट शतक रहा। दोनों अपने शतक के बाद भी खेलते रहे। हेड को 161 रन के निजी स्कोर पर फर्नान्डो ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हालांकि जो बर्न्स पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और वे कर्टिस पैटरसन (25*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़ चुके हैं।
दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 384 रन रहा, बर्न्स 172 रन बनाकर अविजित लौटे। श्रीलंका के लिए विश्वा फर्नान्डो ने 3 विकेट चटकाए। पहले टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा था, उन्होंने एक पारी और 40 रन से जीत दर्ज की थी।