{"_id":"5fb521928ebc3e9bba212a5f","slug":"ausvsind-wriddhiman-saha-back-at-india-nets-on-road-to-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvsIND: ऋद्धिमान साहा ने की नेट प्रैक्टिस, चोट से उबरने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvsIND: ऋद्धिमान साहा ने की नेट प्रैक्टिस, चोट से उबरने की उम्मीद
Wed, 18 Nov 2020 07:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने बुधवार को भारतीय टीम के साथ नेट अभ्यास किया। एडीलेड में 17-21 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व वह चोट से पूरी तरह उबर सकते हैं, ऐसे संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के शीर्ष विकेटकीपर में से एक साहा सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेलते हुए अपने दोनों पैरों की मांसपेशियों में चोट लगा बैठे थे जिसके कारण आईपीएल के एलीमिनेटर और फिर दूसरे क्वालीफायर में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
बुधवार को साहा को नेट पर श्रीलका के बाएं हाथ के विशेषज्ञ नुवान सेनेवीरत्ने और भारत के दायें हाथ के दयानंद गेरानी की थ्रोडाउन का काफी समय तक सामना करते हुए देखा गया। साहा ने हालांकि विकेटकीपिंग नहीं की और बीसीसीआई द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो से इस विकेटकीपर बल्लेबाज के उबरने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन
Look who is batting in the nets today. Hello @Wriddhipops! 💪 #TeamIndia pic.twitter.com/GEzLKcSdVF
— BCCI (@BCCI) November 18, 2020
भारत की ओर से 37 टेस्ट में 1238 रन बनाने वाले साहा हालांकि नेट पर अभ्यास के दौरान अहसज नहीं दिखे। वीडियो से हालांकि लगा कि दोनों थ्रोडाउन विशेषज्ञ साहा के खिलाफ पूरा जोर नहीं लगा रहे थे क्योंकि वह चोट के बाद लय हासिल करने की कोशिशों में जुटे हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल में भरोसा जताया था कि साहा पहले टेस्ट से पूर्व पूरी तरह से फिट हो जाएंगे क्योंकि नितिन पटेल और निक वेब दोनों उनकी चोट पर काम कर रहे हैं। साहा अगर पूरी तरह से उबर जाते हैं तो चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने के प्रबल दावेदार हैं।