टिम पेन के रनआउट पर छिड़ा विवाद, अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, वॉर्न ने कहा- मैं आउट देता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के रनआउट को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। थर्ड अंपायर के फैसले से कई दिग्गज हैरान हैं और ट्विटर पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका मानना है कि टिम पेन आउट थे। ऐसे में आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
दरअसल, हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और कैमरन ग्रीन के बीच रन लेते समय सही तालमेल नहीं बैठ सका। इसका नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन बाल-बाल आउट होते हुए बच गए। पेन तेजी से रन लेने के लिए दौड़े लेकिन विकेटकीपर ऋषभ पंत ने गिल्लियां बिखेर दी।
इसके बाद मैदानी अंपायर ने फैसले के लिए थर्ड अंपायर की ओर इशारा किया। ऐसा लग रहा था कि पेन क्रीज से बाहर हैं। इस रनआउट को लंबे समय तक बड़ी स्क्रीन पर देखा गया। काफी देर तक देखने के बाद थर्ड अंपायर ने पेन को नॉट-आउट करार दिया।
थर्ड अंपायर के इस फैसले पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न ने भी सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बहुत ज्यादा हैरान हूं कि इस रन-आउट रीव्यू में टिम पेन बच गए! मुझे लगता है कि उनके बल्ले का कोई भी हिस्सा लाइन के अंदर नहीं था। मेरे नजरिए में तो ये आउट था।'
Very surprised that Tim Paine survived that run out review ! I had him on his bike & thought there was no part of his bat behind the line ! Should have been out in my opinion
— Shane Warne (@ShaneWarne) December 26, 2020
That was OUT.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) December 26, 2020
Jason Holder was right. If players can be in a bio-bubble for soooo long....let umpires should be doing the same. #AusvInd
Think India a little unlucky here.
— Brad Hogg (@Brad_Hogg) December 26, 2020
No matter what technology does not alIeviate the PAINE for the team on the wrong side of the fence. # IndvAus #Cricket pic.twitter.com/kLkvONS86h
बता दें कि पहले टेस्ट की हार को भुलाते हुए भारत ने अजिंक्य रहाणे की कुशल कप्तानी, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर वापसी करते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया। भारत ने जवाब में 11 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिए थे।