फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेब्यू टेस्ट में गेंदबाजी के लिए उतावले थे सिराज, कहा-टेस्ट कैप पहनना बड़ी उपलब्धि

Sun, 27 Dec 2020 07:38 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 07:38 AM IST
विज्ञापन
AUSvsIND: Mohammed Siraj says playing for india is the biggest achievement of my life
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि वह गेंदबाजी करने के लिए व्याकुल हो रहे थे लेकिन कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने लंच के बाद उनसे गेंदबाजी करने का फैसला किया।


 

AUSvsIND: Mohammed Siraj says playing for india is the biggest achievement of my life
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

सिराज ने कहा, 'मैं गेंदबाजी करने के लिए व्याकुल हो रहा था और लंच के बाद अज्जू भाई ने जब मुझे गेंदबाजी के लिए कहा तो मैंने वार्मअप करना शुरू किया। उन्होंने फिर मुझे बताया कि मैं सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी करूंगा।'

AUSvsIND: Mohammed Siraj says playing for india is the biggest achievement of my life
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'लंच के बाद विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार बन गई, ऐसे में मेरी योजना डॉट गेंद डाल कर दबाव बनाने की थी।' बता दें कि सिराज को पहली सफलता मार्नुस लाबुशेन के विकेट के रूप में मिली। उन्होंने इसके बाद चतुराई से गेंदबाजी करते हुए कैमरन ग्रीन को पगबाधा आउट किया। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से टेस्ट कैप हासिल करने के बाद उन्होंने मैच के शुरुआती दिन 40 रन देकर दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvsIND: Mohammed Siraj says playing for india is the biggest achievement of my life
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media

वहीं,उन्होंने कहा कि भारतीय ‘टेस्ट कैप हासिल करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 298वें खिलाड़ी बने सिराज ने बीसीसीआई टेलीविजन पर कहा, 'टेस्ट क्रिकेट का कैप मिलना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुझे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) और जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) के साथ बात कर के अच्छा लगा। वे मेरा हौसला बढ़ा रहे थे।'

विज्ञापन
AUSvsIND: Mohammed Siraj says playing for india is the biggest achievement of my life
मोहम्मद सिराज और पिता - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद सिराज के पिता का निधन हो गया था लेकिन कोविड-19 के कारण लागू नियमों और प्रतिबंधों की वजह से उन्होंने दौरे पर टीम के साथ रुकने का फैसला किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed