टेस्ट में अश्विन ने छुआ 20000 का आंकड़ा, कुंबले जैसे दिग्गजों की विशेष लिस्ट में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉक्सिग डे टेस्ट में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेहद खास उपलब्धि हासिल की। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अश्विन ने दूसरी पारी में 23 ओवर डाले और इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 20 हजार गेंदों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही वह अनिल कुंबले, कपिलदेव और विशन सिंह बेदी जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा गेंद डालने का रिकॉर्ड अनिल कुबंले के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 40,850 गेंदें डाली हैं। दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 28,580 गेंदें डाली हैं। वहीं, तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः कपिलदेव (27,740 गेंदे) और बिशन सिंह बेदी (21,364 गेंदे) काबिज हैं।
बता दें कि दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की जीत की प्रबल संभावना है। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 326 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 131 रन की बढ़त मिली।
बता दें कि भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था। वहीं, दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में जैसे-तैसे 133/6 रन ही बना पाई। अब वह भारत से सिर्फ 2 रन ही आगे है।
Most balls bowled in Tests for IND
— Swamp (@sirswampthing) December 28, 2020
40,850 - Anil Kumble
28,580 - Harbhajan Singh
27,740 - Kapil Dev
21,364 - Bishan Bedi
20,000 - RAVI ASHWIN
Ashwin the 25th person to bowl 20,000 balls in Test matches
@BCCI #AUSvIND