फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvNZ: Nathan Lyon takes five wicket and puts New Zealand under pressure in Sydney Test

AUSvNZ: लियोन के पंजे में फंसा न्यूजीलैंड, सिडनी टेस्ट में जीत के करीब ऑस्ट्रेलिया

Sun, 05 Jan 2020 05:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Jan 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
AUSvNZ: Nathan Lyon takes five wicket and puts New Zealand under pressure in Sydney Test
नाथन लियोन - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड पर 243 रन की बढ़त हासिल कर ली और उसकी निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर लगी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 251 रन पर समेटकर 203 रन की बढ़त बना ली और इसे बढ़ाने के लिए फॉलोऑन नहीं खेलकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन


टेस्ट में अभी दो दिन बचे हैं। तीसरे दिन स्टंप तक मेजबान टीम ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए। डेविड वार्नर 23 और जो बर्न्स 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उम्मीद है कि चौथे दिन टीम थोड़ी बल्लेबाजी करने के बाद न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देगी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 68 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में पदार्पण करने वाले ग्लेन फिलिप्स 52 रन की पारी खेलकर शीर्ष स्कोरर रहे। फिलिप्स कवर के तौर पर टेस्ट की पूर्व संध्या पर ही यहां पहुंचे थे क्योंकि कई खिलाड़ी बुखार की चपेट में आग गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्ररक्षकों ने दो बार उनका कैच छोड़ा जबकि एक बार नो बॉल पर वह कैच आउट से बचे। फिलिप्स जब दो और 17 रन पर थे तब लियोन ने अपनी गेंदबाजी पर कैच लपकने के दो मौके गंवा दिये। जब यह बल्लेबाज 28 रन पर था, तब ट्रेविस हेड ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपका लेकिन पाया गया कि जेम्स पैटिनसन का पैर लाइन से आगे चला गया और यह नो-बॉल हो गई।

फिलिप्स ने इस तरह पैट कमिंस की गेंद पर पुल शॉट लगाकर पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दो गेंद के बाद कमिंस ने उनके ऑफ स्टंप उखाड़ दिए। लायन ने फिर विल समरविले और नील वैगनर को शून्य पर बोल्ड किया। तेज गेंदबाज मैट हैनरी अपने अंगूठे में फ्रेक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे।

उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंदों को अच्छी तरह खेला, लेकिन वह लायन की गेंद पर आउट हो गए और न्यूजीलैंड की पहली पारी समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड ने सुबह बिना विकेट गंवाए 63 रन से खेलना शुरू किया था। दूसरे सत्र में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए।

अनुभवी रॉस टेलर लंच के बाद दूसरे ओवर में 22 रन के निजी स्कोर पर कमिंस की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। टेलर इस तरह स्टीफन फ्लेमिंग (7,172 रन) के बाद न्यू जीलैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज बनने से 20 रन पीछे हैं।

विकेटकीपर बीजे वॉटलिंग 30 गेंद में नौ रन बनाने के बाद स्टार्क की वाइड गेंद पर बोल्ड हुए जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया। कोलिन ग्रैंडहोम (20 रन) दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए। लियोन ने सुबह के सत्र में मेलबर्न टेस्ट के शतकवीर टाम ब्लंडेल (34) और जीत रावल (31) के अहम विकेट चटकाए।


टॉम लाथम अपने अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए। ऑस्ट्रेलियाई जंगल में आग लगी है जिसमें कम से कम 24 लोगों ने जान गंवा दी है। धुंए के कारण हवा की गुणवत्ता और दृश्यता प्रभावित होगी जिससे अंपायर के फैसले के बाद खेल निलंबित किया जा सकता है। लेकिन अभी तक मैदान के ऊपर आसमान साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed