{"_id":"5e0edc35beab98114013acb2","slug":"ausvnz-marnus-labuschagne-smashes-century-in-third-test-match-at-sydney","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvNZ: मार्नस लाबुशाने ने जड़ा 2020 का पहला शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvNZ: मार्नस लाबुशाने ने जड़ा 2020 का पहला शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मार्नस लाबुशाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच सिडनी के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने शानदार शतक जड़ा है। आखिरी पांच टेस्ट मैचों में लाबुशाने के बल्ले से यह चौथा टेस्ट शतक निकला है।
2 of 4
मार्नस लाबुशाने
- फोटो : ट्विटर
मार्नस लाबुशाने ने 163 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से अपने करियर का चौथा शतक पूरा किया। आखिरी पांच टेस्ट मैचों में लाबुशाने ने चौथी सेंचुरी जड़ी है। इस शतक से पहले उन्होंने 13 टेस्ट मुकाबले में 56.42 के औसत से 1185 रन बनाए थे, जिसमें सात अर्धशतक भी शामिल हैं।
3 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
लाबुशाने ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ एडीलेड टेस्ट में 63 और 19, पर्थ टेस्ट में 143 और 50, पाकिस्तान के खिलाफ एडीलेड में 162 और ब्रिस्बेन में 185 रन की पारी खेली थी। एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हुए लाबुशाने लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने नंबर तीन पर अपना दावा मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सिडनी टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर जो बर्न्स और डेविड वॉर्नर को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन दोनों उसे एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। बर्न्स 18 जबकि डेविड वॉर्नर 45 रन बनाकर आउट हो गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।