फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvNZ: मार्नस लाबुशाने ने जड़ा 2020 का पहला शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Fri, 03 Jan 2020 11:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 03 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
AUSvNZ Marnus Labuschagne Smashes Century in Third Test Match at Sydney
मार्नस लाबुशाने - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच सिडनी के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने शानदार शतक जड़ा है। आखिरी पांच टेस्ट मैचों में लाबुशाने के बल्ले से यह चौथा टेस्ट शतक निकला है।

AUSvNZ Marnus Labuschagne Smashes Century in Third Test Match at Sydney
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर

मार्नस लाबुशाने ने 163 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से अपने करियर का चौथा शतक पूरा किया। आखिरी पांच टेस्ट मैचों में लाबुशाने ने चौथी सेंचुरी जड़ी है। इस शतक से पहले उन्होंने 13 टेस्ट मुकाबले में 56.42 के औसत से 1185 रन बनाए थे, जिसमें सात अर्धशतक भी शामिल हैं।

AUSvNZ Marnus Labuschagne Smashes Century in Third Test Match at Sydney
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

लाबुशाने ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ एडीलेड टेस्ट में 63 और 19, पर्थ टेस्ट में 143 और 50, पाकिस्तान के खिलाफ एडीलेड में 162 और ब्रिस्बेन में 185 रन की पारी खेली थी। एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हुए लाबुशाने लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने नंबर तीन पर अपना दावा मजबूत कर लिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvNZ Marnus Labuschagne Smashes Century in Third Test Match at Sydney
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सिडनी टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर जो बर्न्स और डेविड वॉर्नर को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन दोनों उसे एक बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। बर्न्स 18 जबकि डेविड वॉर्नर 45 रन बनाकर आउट हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed