फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Virat KOhli craved for century in 2020, unable to make century in a calender year

AUSvIND: 2020 में शतक के लिए तरसे विराट, 12 साल बाद फिर खामोश रहा बल्ला

Sat, 19 Dec 2020 11:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Dec 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Virat KOhli craved for century in 2020, unable to make century in a calender year
विराट कोहली - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं बिता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 70 शतक लगा चुके कोहली इस साल एक शतक के लिए तरस गए। एडिलेड टेस्ट में हालांकि विराट के पास शतक लगाने का मौका था लेकिन पहली पारी में 74 रन पर रनआउट होने के बाद दूसरी पारी में वह सिर्फ चार रन ही बना पाए। इसी के साथ 2008 के बाद यह पहला मौका रहा जब किसी कैलेंडर वर्ष में विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। 

विज्ञापन


दरअसल विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए इस टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे, ऐसे में एडिलेड में खेला जा रहा डे-नाइट टेस्ट उनके लिए साल का आखिरी मैच था जिसमें शतक लगाने का उनके पास यह आखिरी मौका भी था। विराट सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि इस साल एकदिवसीय क्रिकेट में भी एक शतक नहीं लगा पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में उनके पास मौका था लेकिन वह उसमें भी चूक गए। 
विज्ञापन


बात करें इससे पहले के सालों में तो 2008 के बाद से हर साल विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम एक शतक लगाया था। विराट ने तब सिर्फ पांच वनडे मुकाबले खेले थे, जबकि 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से उन्होंने तीन टेस्ट, नौ वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed