AUSvIND: 'भारत सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने शुक्रवार से शुरू हुए दौरे की शुरूआत निराशाजनक तरीके से की, उसे शुरुआती वन-डे में ऑस्ट्रेलिया से 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के कड़े आलोचक माइकल वॉन ने कहा कि विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी तीनों प्रारूपों में हारेगी।
Early call ... I think Australia will beat India this tour in all formats convincingly ... #AUSvIND
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 27, 2020
वॉन को पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खिलाने की रणनीति वाली पुरानी मानसिकता पसंद नहीं है जो भारतीय टीम के लिए काफी खराब रही। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर भारत को सभी प्रारूपों में बुरी तरह हराएगा।'
India’s over rate is appalling ... !!! Body language defensive ... fielding is my standard (shocking) ... Bowling ordinary !!! Aussies on the other hand have been outstanding ... Long tour for India me thinks ... #AUSvIND @FoxCricket @cricbuzz !!!
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 27, 2020
भारत को अपने कोटे के ओवर डालने में चार से ज्यादा घंटे लगे और वॉन इससे खुश नहीं थे। उन्होंने कहा, 'भारतीय वन-डे टीम मुझे पुरानी रणनीति वाली लगती है। सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प और बल्लेबाजी भी इतनी गहरी नहीं।' 46 वर्षीय पूर्व इंग्लिश कप्तान ने लिखा, 'भारत का ओवर रेट काफी खराब। हाव भाव रक्षात्मक। क्षेत्ररक्षण भी चौंकाने वाला (खराब)। गेंदबाजी सामान्य। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शानदार रहे।'