फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Melbourne Cricket Ground is most successful venue for Indian cricket team at a particular venue

अजिंक्य भारत: मेलबर्न में बजता है हिंदुस्तान का डंका, विदेश में इसी मैदान पर जीते सबसे ज्यादा मुकाबले

Tue, 29 Dec 2020 11:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 29 Dec 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Melbourne Cricket Ground is most successful venue for Indian cricket team at a particular venue
डेब्यू मैच में सिराज ने पांच विकेट लिए - फोटो : ट्विटर @imraina

कहते हैं जख्मी शेर ज्यादा खतरनाक होता है। कम से कम ऑस्ट्रेलिया इस बात को कभी नहीं भूलेगा। एडिलेड में मिली शर्मनाक हार को बीता किस्सा बताते हुए टीम इंडिया ने दूसरे मैच में विशाल जीत हासिल की। 26 दिसंबर से शुरू हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट का नतीजा चौथे दिन के दूसरे ही सेशन में आ गया। यह 2020 में भारत की पहली टेस्ट जीत है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 326 रन बनाए थे। लंच के समय ऑस्ट्रेलिया को 200 रन पर आउट करने के बाद भारत को मात्र 70 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। आठ विकेट से जीत के साथ चार मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। 

विज्ञापन

AUSvIND: Melbourne Cricket Ground is most successful venue for Indian cricket team at a particular venue
बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत - फोटो : ट्विटर @imraina

अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड भारत की सबसे ज्यादा जीत का गवाह बनने वाला विदेशी वेन्यू बन गया है। यह भारत की मेलबर्न में 14 मैच में कुल चौथी जीत है। 2018 के बाद यहां लगातार दूसरी जीत। ऑस्ट्रेलिया में भारत सबसे पहली बार MCG में ही जीता था। फिर कोलंबो में भारत ने नौ मैच में तीन में जीत हासिल की है। पोर्ट ऑफ स्पेन में 13 में 3 और किंग्स्टन में इतने ही मुकाबलों में इतनी ही जीत हासिल की है।


विराट कोहली की गैर मौजूदगी में मिली इस जीत में अजिंक्य रहाणे ने अपनी कुशल कप्तानी का लोहा मनवाने के साथ पहली पारी में शतक भी ठोका। रहाणे की कप्तानी में भारत ने अब तक खेले तीनों टेस्ट में जीत दर्ज की है जिनमें दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और एक जीत अफगानिस्तान के खिलाफ मिली।

AUSvIND: Melbourne Cricket Ground is most successful venue for Indian cricket team at a particular venue
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2020 - फोटो : ट्विटर @imjadeja

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले गिल ने दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण को बखूबी झेलकर साबित कर दिया कि वह भविष्य के सितारे हैं। वहीं उमेश यादव के चोटिल होने के बावजूद मोहम्मद सिराज ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और पहले ही टेस्ट में प्रभावित किया, उन्होंने दोनों पारियों में कुल पांच विकेट (2+3) चटकाए।



ऑस्ट्रेलिया अब तक इस सीरीज की चार पारियों में से एक बार भी 200+ का स्कोर नहीं बना पाया है। अपने घर में सबसे खतरनाकर माने जाने वाले कंगारूओं ने पूरी तरह घुटने टेक दिए। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भार 191 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में उनके सामने 90 रन का छोटा लक्ष्य था। दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 195 रन पर सिमट गया जबकि दूसरी पारी में भी टीम 200 रन ही बना पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed