फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: India registered their first Test series win in Australia in 71 years

AUSvIND: 71 साल बाद टीम इंडिया को कैसे मिली थी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत

Sun, 15 Nov 2020 03:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 15 Nov 2020 03:22 PM IST
सार

भारतीय टीम इस दौरे पर तीन एकदिवसीय, तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। सीमित ओवरों की श्रृंखला 27 नवंबर से शुरू होगी जबकि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच दिन-रात्रि में एडीलेड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
AUSvIND: India registered their first Test series win in Australia in 71 years
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया की टीम अपेक्षाकृत कमजोर थी। अब 2020-21 की सीरीज के लिए भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


अब कंगारु कोच जस्टिन लैंगर ने 2018-19 दौरे वाली टीम इंडिया की जीत पर खुलासा किया है। लैंगर की माने तो, 'पर्थ टेस्ट जीतने के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हमने टॉस गंवाया। यह अबतक का सबसे फ्लैट विकेट था। भारत ने लगभग दो दिन तक गेंदबाजी की। सिडनी में हुए अगले टेस्ट में भी कमोबेश ऐसी पाटा विकेट थी।'
विज्ञापन


भारत ने एडीलेड में खेले गए पहले टेस्ट में 31 रन से जीत हासिल की, लेकिन पर्थ टेस्ट में 146 रन की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से बराबर पर ली दी। मेलबर्न में मयंक अग्रवाल का डेब्यू हुआ, जो भारत के लिए लकी साबित हुआ। मैच कोहली एंड कंपनी ने 137 रन से जीता। सिडनी टेस्ट ड्रॉ पर छूटा और हिंदुस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली सिर्फ पहला टेस्ट खेलकर स्वदेश लौट आएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पूरी तरह भारी नजर आ रहा है। भारतीय टीम इस दौरे पर तीन एकदिवसीय, तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। सीमित ओवरों की श्रृंखला 27 नवंबर से शुरू होगी जबकि 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच दिन-रात्रि में एडीलेड में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed