फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: I respect human Virat Kohli for his decision to take paternity leave says Aussie coach Justin Langer

पिता बनने पर विराट के अवकाश को लेकर बंटा क्रिकेट जगत, खिलाड़ी दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रिया

Fri, 13 Nov 2020 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 13 Nov 2020 05:58 PM IST
सार

कोहली मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) में बॉक्सिंग डे टेस्ट, सिडनी (सात से 11 जनवरी) में नए साल पर होने वाले टेस्ट और ब्रिस्बेन (15 से 19 जनवरी) में होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
AUSvIND: I respect human Virat Kohli for his decision to take paternity leave says Aussie coach Justin Langer
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहली एडीलेड में पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी है। कोहली जनवरी के शुरू में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते हैं। भारतीय कप्तान के इस फैसले से क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंटा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि कोहली की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर भारत को प्रभावित करेगी लेकिन इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए तो दूसरी ओर अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि विराट की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की जीत तय नहीं क्योंकि उनके अलावा भी भारतीय टीम में कई ‘सुपरस्टार’ हैं।
विज्ञापन


लैंगर ने शुक्रवार को विराट कोहली के पितृत्व अवकाश लेने के फैसले की प्रशंसा की है, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम पर प्रभाव पड़ेगा। लैंगर ने कहा कि वह कोहली के क्रिकेट पर परिवार को प्राथमिकता देने के विचार का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंगर ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों से कहा, 'वह भी हमारी तरह इंसान है। अगर मुझे अपने किसी खिलाड़ी को सलाह देनी हो तो मैं हमेशा यही कहूंगा कि अपने पहले बच्चे के जन्म के समय जरूर उपस्थित रहें। उनकी ऊर्जा, खेल के प्रति जुनून और क्षेत्ररक्षण भी गजब है।


लियोन ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, 'उनकी टीम में (चेतेश्वर) पुजारा, अजिंक्य (रहाणे) जैसे शीर्ष बल्लेबाज और कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी हैं। यह हमारे लिये तब भी बहुत बड़ी चुनौती होगी। विराट नहीं खेल रहे हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा ट्रॉफी जीतना सुनिश्चित हो गया है। हमें तब भी कड़ी मेहनत करनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed