{"_id":"5fc0f7ea9bc93972cd161348","slug":"ausvind-i-do-not-think-there-is-any-excuses-on-defeat-says-virat-kohli-after-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: कहां चूकी टीम इंडिया, मैच हारने के बाद कप्तान कोहली ने बताई सारी बातें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: कहां चूकी टीम इंडिया, मैच हारने के बाद कप्तान कोहली ने बताई सारी बातें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 27 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli pc lost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
11 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउनगुई में नौ माह पहले खेले मैच के बाद आज जब भारतीय टीम सिडनी में उतरी तो मैच के परिणाम में कोई बदलाव नहीं आया। ऑस्ट्रेलिया ने उसे तीन मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में 66 रन से पीट दिया। कोरोना काल के दौरान अपनी पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार से कप्तान कोहली जरा भी निराश नहीं है।
2 of 4
आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
टॉस जीतकर कंगारुओं ने निर्धारित 50 ओवर में 375 रन बनाए। कप्तान आरोन फिंच और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा। डेविड वार्नर अर्धशतक बनाकर आउट हुए तो बीच में ग्लेन मैक्सवेल ने भी आतिशी पारी खेली। जवाब में भारतीय पारी 308/8 ही बना पाई। मैच में 21 गेंद में महज 21 रन बनाने वाले कोहली ने कहा कि हमें अभ्यास के लिए भरपूर समय मिला था और वह हार के लिए कोई बहाना नहीं बनाएंगे।
3 of 4
स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : Social media
भारत की यह एकदिवसीय मुकाबलों में लगातार चौथी हार थी। बकौल कोहली, 'हम लंबे समय से टी-20 क्रिकेट खेल रहे थे। 25-26 ओवर के बाद हमारी बॉडी लैंग्वेज ढीली पड़ गई। हमें गेंदबाजी में कुछ प्रयोग करने होंगे। हार्दिक पांड्या बॉलिंग के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं, हमें उस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है, जो किसी भी टीम को संतुलित करने के लिए बेहद आवश्यक भी है, ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टोइनिस और मैक्सवेल कर रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने आगे कहा कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने से पहले एक योजना बनाई थी, जिस पर सभी बल्लेबाजों ने काम किया। टॉप-3 से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। हार्दिक की पारी सभी के लिए उदाहरण हैं। हमने इस मैच में पॉजिटिव क्रिकेट खेली है और पूरी सीरीज भर यही कोशिश करते देखे भी जा सकते हैं।' हंसते हुए कोहली ने खुद गेंदबाजी करने की बात भी कही।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।