फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Here is full schedule of odi series between Australia vs India

कल से शुरू होगा वन-डे का महासंग्राम, यहां देखिए तीन मैच की सीरीज का पूरा शेड्यूल

Fri, 11 Jan 2019 04:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Jan 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Here is full schedule of odi series between Australia vs India

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 और टेस्ट सीरीज के बाद अब तीन मैच की वनडे सीरीज की बारी है। 12 जनवरी से सिडनी में होने वाले पहले मैच से सीरीज का आगाज होगा। इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय टीम इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां उसे पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में उस सीरीज के लिए भी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तैयारी का पर्याप्त मौका मिल जाएगा। जानिए कब और कहां खेले जाएंगे वनडे सीरीज के मुकाबले..

विज्ञापन

यहां जानें भारतीय समय के मुताबिक पूरा कार्यक्रम

AUSvIND: Here is full schedule of odi series between Australia vs India

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच - 12 जनवरी (शनिवार) - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड - सुबह 7:50 बजे
भारत- ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच - 15 जनवरी (मंगलवार) - एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड - सुबह 8:50 बजे
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच - 18 जनवरी (शुक्रवार) - मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड - सुबह 7:50 बजे

दोनों टीम इस प्रकार है

AUSvIND: Here is full schedule of odi series between Australia vs India

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल। 

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: एरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स केरी, जेय रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed