{"_id":"5c1cdd42bdec2256f03e9408","slug":"ausvind-banned-steve-smith-reveals-details-of-ball-tampering-debacle","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने के बाद पहली बार सामने आए स्टीव स्मिथ, IPL को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने के बाद पहली बार सामने आए स्टीव स्मिथ, IPL को लेकर दिया बड़ा बयान
Fri, 21 Dec 2018 06:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
steve smith
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि वे आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले अपनी पुरानी लय में लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन
स्मिथ ने कहा, ‘अब जिस तरह से वनडे मैच खेले जा रहे हैं वे एक तरह से टी-20 का ही बड़ा रूप लग रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि टी-20 क्रिकेट तैयारी के लिए अच्छा तरीका है और आईपीएल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट में से एक है।’
विज्ञापन
स्मिथ ने कहा, ‘मुझे बांग्लादेश लीग में खेलना था लेकिन मुझे नहीं पता कि अभी वहां क्या हो रहा है। इसके बाद पाकिस्तान लीग और आईपीएल में खेलना है। मुझे लगता है कि अगर मुझे चुना जाता है तो यह विश्व कप के लिए पर्याप्त तैयारी होगी।’
विज्ञापन
मार्च में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में बॉल टेंपरिंग का आरोप लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया में किए संवाददाता सम्मेलन में वे रो पड़े थे।
स्मिथ ने प्रतिबंध के दौरान कई टी-20 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया ताकि वह लय में रहें। इस बीच वह कनाडा और कैरेबियाई देशों में भी खेले। आईपीएल अप्रैल और मई में खेला जाएगा जबकि विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होगा।
यह 29 वर्षीय क्रिकेटर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलता है। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले के कारण कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं।