{"_id":"5cc32464bdec2214130e855a","slug":"australian-women-player-will-not-play-in-women-ipl-bcci-slams-ca","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला IPL में नहीं खेलेंगी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बीसीसीआई और सीए में हुआ विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला IPL में नहीं खेलेंगी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, बीसीसीआई और सीए में हुआ विवाद
Fri, 26 Apr 2019 09:01 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:01 PM IST
सार
- जनवरी 2020 के एफटीपी कार्यक्रम से चिंतित है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- इस दौरान AUS को भारत में खेलनी है वनडे सीरीज, CA चाहता है टालना
- जनवरी में AUS में चरम पर होता है क्रिकेट, तो सीरीज नहीं चाहते कंगारू
- IPL में तीन महिला खिलाड़ियों को लेना था हिस्सा, लेकिन CA ने उन्हें रोका
विज्ञापन
महिला आईपीएल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों को उसके बोर्ड ने बीसीसीआई के साथ पुरुष द्विपक्षीय सीरीज को लेकर चल रहे विवाद के कारण अगले महीने होने वाले महिलाओं के टी20 चैलेंज में भाग लेने से रोक दिया है। भारतीय बोर्ड का कहना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 'ब्लैकमेल' कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया की तीन खिलाड़ियों मेग लैनिंग, एलिसी पैरी और एलिसा हीली को महिला आईपीएल में हिस्सा लेना था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट के मैच 6 से 11 मई के बीच जयपुर में खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष अधिकारी बेलिंडा क्लार्क (पूर्व कप्तान) के ईमेल से जाहिर होता है कि इन तीनों को रोकना पुरुष वनडे सीरीज टालने के लिए दबाव की रणनीति है। भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को जनवरी 2020 में तीन वनडे खेलने हैं, जबकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट सत्र अपने चरम पर होता है।
विज्ञापन
क्लार्क ने आईपीएल संचालन दल को पत्र में लिखा है, 'हम अनुरोध पर तभी विचार करने की स्थिति में रहेंगे जब जनवरी 2020 के आखिर में एफटीपी के अनुसार होने वाली पुरुष वनडे सीरीज के जुड़े वर्तमान मामले को राहुल (बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी) और केविन (सीए सीईओ केविन रॉबर्ट्स) सुलझा नहीं देते। मुझे लगता है कि अभी इस पर काम चल रहा है।'
विज्ञापन
बीसीसीआई ने महिला खिलाड़ियों को अनुमति देने के लिए शर्तें रखने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आलोचना की। बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'अगर आप बेलिंडा के पत्र की विषय वस्तु को देखें तो स्पष्ट है कि वे ब्लैकमेल की रणनीति अपना रहे हैं। महिला खिलाड़ियों को अनुमति देने को कैसे पुरुष सीरीज से जोड़ा जा सकता है। यह एफटीपी में स्वीकार किया गया है और अब वे उससे पीछे हट रहे हैं।'
बीसीसीआई की आईपीएल संचालन टीम ने सीए को तीन खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने के लिए चार अप्रैल को पत्र लिखा था और क्लार्क का ईमेल उसके एक दिन बाद पांच अप्रैल को आया। अधिकारी ने कहा, 'पांच अप्रैल के बाद सीए की तरफ से कोई संवाद नहीं हुआ और ऐसे में हमारे पास टीम घोषित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। पुरुष क्रिकेट से जुड़े मसले को निबटाने के लिए महिला खिलाड़ियों को मोहरा बनाना गलत है।'