फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian women beats West Indies women by seven wickets

AUS-W vs WI-W: महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत, वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया

Tue, 15 Mar 2022 11:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 11:23 AM IST
सार

वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे हो गई। अंकतालिका में भी ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में चार जीत के साथ पहले पायदान पर है। 
 

विज्ञापन
Australian women beats West Indies women by seven wickets
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप के अपने चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कंगारू टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर आ गई है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 132 रन लक्ष्य था, जिसे कंगारू टीम ने तीन विकेट खोकर 31 ओवर के अंदर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन विकेट लेने वाली एल्सी पेरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस टूर्नामेंट में यह वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले भारत ने कैरबियाई टीम को 155 रन से हराया था। 
विज्ञापन


इस हार के साथ वेस्टइंडीज की टीम अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। कैरिबियाई टीम के पास चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.233 का है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और न्यूजीलैंड की टीम उससे ऊपर हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की खराब बल्लेबाजी
इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैरिबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चार रन के स्कोर पर दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान टेलर ने पारी को संभालने की कोशिश की पर किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। वेस्टइंडीज की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 45.5 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। कप्तान टेलर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एल्सी पेरी और गार्डनर ने तीन-तीन विकेट लिए। जॉनसन को दो और स्कट को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की आसान जीत
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए 132 रन का लक्ष्य मुश्किल नहीं था। कंगारू टीम ने तीन विकेट खोकर 30.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआथ बेहद खराब रही थी और छह रन के स्कोर पर कप्तान लेनिंग और एलिसा हीली आउट हो चुकी थी। इस समय ऐसा लगा कि वेस्टइंडीज एक बार फिर लक्ष्य का बचाव कर लेगी, लेकिन रेचल हायेंस और बेथ मूनी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। हायेंस ने नाबाद 83 और मूनी ने नाबाद 28 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यूज, शामीलिया कॉनेल और हर्नी को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed