{"_id":"59e04e284f1c1b71548b7094","slug":"australian-selector-mark-mark-waugh-feels-india-tour-way-too-long","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्क वा ने कहा- इस वजह से मुश्किल में फंस सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मार्क वा ने कहा- इस वजह से मुश्किल में फंस सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
मार्क वा
- फोटो : CricketCountry.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के चयनकर्ता मार्क वा का कहना है कि उनकी टीम का भारत दौरा काफी लंबा है। आस्ट्रेलिया को दौरे का अपना अंतिम टी20 मैच शुक्रवार को खेलना है। जबकि सीमित ओवरों के इस दौरे की शुरुआत 17 सितंबर को पहले वन-डे मैच के साथ हुई थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के साथ इस दौरान पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली। टीम के साथ भारत दौरे पर आए मार्क वा की प्राथमिकता थी कि एशेज नजदीक होने के कारण खिलाड़ियों को अधिक समय का ब्रेक मिले। इस दौरान वा ने स्काई स्पोट्रस रेडियो से बातचीत में कहा, 'यह आस्ट्रेलिया से दूर रहने का आदर्श समय नहीं है। उन्होंने कहा, यह सीरीज काफी लंबी है। बेहतर होता यदि यह एक या दो हफ्ते कम होती।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक टी-20 मैच पर बारिश का साया
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वा ने कहा कि कप्तान स्टीव स्मिथ के अलावा तेज गेंदबाजों में मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस का ऑस्ट्रेलिया लौटना फायदेमंद होगा। आगे उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद उन्हें ब्रेक मिलेगा और फिर वे रेड बॉल के क्रिकेट और एशेज पर ध्यान लगा पाएंगे।