ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने दिया भारतीय फैन्स को वर्ल्ड कप का न्योता, मोदी बोले- जरूर आएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद दिन पहले श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में बतौर अतिरिक्त खिलाड़ी पानी की बोतलें लेकर मैदान पर उतरने वाले ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने भारतीय फैंस को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आमंत्रित किया है। अगले साल T-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में ही होने वाला है। मॉरिसन ने अपने टि्वटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट कर भारतीय फैंस से ऑस्ट्रेलिया आने की गुजारिश की है।
साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। मोदी ने भी इस ट्वीट का जवाब देने में देर नहीं लगाई। मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट और क्रिकेट प्रेमी वहां आएंगे।
अपने इस ट्वीट में मॉरिसन ने लिखा, 'कल रात के टी-20 मैच को देखने के बाद वास्तव में ऑस्ट्रेलिया की अगले साल T-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर उत्साहित हूं। ऑस्ट्रेलियाई पर्यटन विभाग ने एक शानदार नया विज्ञापन बनाया है, जो भारतीय क्रिकेट फैन्स को यहां का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आप क्या सोचते हैं नरेंद्र मोदी।'
After last night’s superb T20 match, really looking forward to Australia hosting the @T20WorldCup next year. @TourismAus have a great new advert, encouraging Indian cricket fans to consider a trip out here for it. What do you think @narendramodi? pic.twitter.com/4OiGTk3wst
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) October 25, 2019
स्कॉट मॉरिसन के इस ट्वीट पर पीएम ने जवाब देते हुए लिखा, 'प्यारा वीडियो। जब मेरे अच्छे दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण भेज रहे हैं तो मुझे विश्वास है कि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट और क्रिकेट प्रेमी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने की योजना बनाएंगे। साथ ही मोदी ने लिखा, 'और हमारे क्रिकेट फैन्स भी जीवंतता से भरपूर हैं।' इसके साथ ही पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को दिवाली की शुभकानाएं भी दीं।
Lovely video.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2019
When my good friend and the PM of Australia @ScottMorrisonMP personally invites, I am sure many more tourists and cricket lovers will plan to visit Australia.
And, our cricket fans are also the liveliest.
Let me also wish the people of Australia a Happy Diwali! https://t.co/wbr0CWd18A