फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian pacer Peter Siddle treated after inhaling bushfire smoke during a BBL 2019

आग की वजह से रद्द हुआ मैच, दम घुटने लगा और अस्पताल पहुंच गया यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

Tue, 24 Dec 2019 12:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Dec 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Australian pacer Peter Siddle treated after inhaling bushfire smoke during a BBL 2019
पीटर सिडल - फोटो : ट्विटर

पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में लगी भयानक आग के कारण शनिवार को महाद्वीप में जारी बिग बैग लीग 2019 का मैच रद्द करना पड़ा। धुएं और खराब वायु गुणवत्ता के कारण न सिर्फ केनबरा में जारी इस मैच को रद्द करना पड़ा बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल की तबीयत भी खराब हो गई।

विज्ञापन


दरअसल, बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच से पहले ही खराब वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट सामने आ गई थी। मैच के रिजल्ट के लिए सिर्फ चार गेंदे और फेंके जाने की दरकार थी, लेकिन खेल रोके जाने से पहले पीटर सिडल महज दो ओवर ही गेंदबाजी कर पाए।
विज्ञापन

 

Australian pacer Peter Siddle treated after inhaling bushfire smoke during a BBL 2019
पीटर सिडल - फोटो : ट्विटर

मैच रद्द होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें डॉक्टर से दिखाना पड़ा। मीडिया से बात करते हुए सिडल ने कहा कि, 'फिलहाल मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन उस वक्त हालात बदतर थे, मैं सांस नहीं ले पा रहा था। इस बीच धुएं के कारण यहां नए साल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाले टेस्ट मैच पर भी खतरा मंडराने लगा है।

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि, 'ऑस्ट्रेलिया में ऐसे कारणों के चलते पहली बार कोई मैच रद्द हुआ हो। इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए थे। जवाब में सिडनी थंडर्स 4.2 ओवर में 40/1 बना चुकी थी, तब मैदान पर आग का धुआं फैलने और AQI 200 के पार पहुंचने के बाद रेफरी ने इस मैच को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed