फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian minister to confer order of australia honour on tendulkar on november sixth

सचिन को छह नंवबर को मिलेगा ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया

Fri, 02 Nov 2012 06:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 02 Nov 2012 06:02 PM IST
विज्ञापन
australian minister to confer order of australia honour on tendulkar on november sixth

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान के लिए छह नवंबर को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रीय विकास एवं कला मंत्री साइमन क्रीन सचिन को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


सचिन यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। जाने माने कानूनविद सोली सोराबजी और मदर टेरेसा को यह सम्मान मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन सहित अन्य ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने सचिन को यह सम्मान दिए जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि सचिन को क्रिकेट के माध्यम से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने हाल में भारत दौरे में सचिन को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया देने की घोषणा की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि 1975 में स्थापित 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' असाधारण उपलब्धि और मानवता की सेवा के लिए दिया जाता है। सचिन ने अपने दो दशक से भी लंबे क्रिकेट करियर में क्रिकेट के मैदान पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका शानदार करियर ऑस्ट्रेलिया और दुनियाभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed